फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्यकर्मियों की लेटलतीफी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्यकर्मियों की लेटलतीफी पर रोक लगाने और मरीजों की सहूलियत के लिए शासन की ओर से तीन अस्पतालों में 79 कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसी कैमरों के जरिये शासन अस्पतालों की निगरानी करता है। इसके बाद भी इसके बाद भी अस्पतालों में चिकित्सकों की लेटलतीफी जारी है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले में सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 10, महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 37 और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय जिला चिकित्सालय में 32 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। शासन के निर्देश पर करीब साल भर पहले कैमरे लगाए गए थे। इसका उद्देश्य अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की माॅनिटरिंग सीधे लखनऊ से करने की है। ताकि चिकित्सक समय से अस्पताल पहुंच सके और मरीजों को समय से उपचार मिल सके। लेकिन इसके बाद भी शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। ओपीडी में चिकित्सकों की लेटलतीफी अब भी जारी है।

इन तीनों बड़े अस्पतालों पर जिले के करीब 20 लाख लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। जिला चिकित्सालय और एमबीएम के कई चिकित्सक अक्सर एक से डेढ़ घंटे लेट रहते हैं। सौ शय्या अस्पताल में आठ बजे के बजाए नाै बजे के बाद ही चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी करने पहुंचते हैं। एमबीएस के सीएमएस संजय तिवारी ने बताया कि 32 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्यकर्मी समय से आते हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएम डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल परिसर में कुल 37 कैमरे लगाए गए हैं। लेटलतीफ आने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से कारण पूछा जाता है।
विज्ञापन


ज्ञानपुर। मरीजों का कहना है कि अस्पतालों में डाॅक्टरों का इंतजार करना पड़ता है।

सरपतहां निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सात वर्षीय बच्चे के पेट में दर्द था। उसे दिखाने सौ शय्या अस्पताल गया था। वहां समय से डाॅक्टर नहीं मिले। काफी इंतजार करने के बाद चिकित्सक पहुंचे तो किसी तरह इलाज कराया गया। भुड़की निवासी सुजीत मोदनवाल को बुखार था। बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन चिकित्सक करीब साढ़े नाै बजे पहुंचे। मूंसी निवासी पूनम देवी ने बताया कि कई दिनों से पेट दर्द की समस्या थी। एमबीएस में पहुंची तो डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। नौ बजे के बाद इलाज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें