फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाढ़ से बचाव के इंतजाम शुरू, स्थापित होंगी 22 चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला प्रशासन ने बाढ़ से निबटने के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। कुल 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। इसमें डीघ ब्लॉक में 12, भदोही में छह और औराई में चार शामिल हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


नदियों के किनारे स्थित 193 गांवों में 15 जून के बाद अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। करीब 1015 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले जनपद के दक्षिणी छोर से मोक्षदायिनी गंगा गुजरी हैं। इसका 40 से 45 किमी है। इसके किनारे औराई और ज्ञानपुर तहसील की करीब 48 ग्राम पंचायतें स्थित हैं। उत्तरी छोर पर वरूणा और मोरवा नदी है। मोरवा से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन बारिश के सीजन में वरुणा के आसपास के खेत जलमग्न हो जाते हैं। मानसूनी बारिश का सीजन 22 जून के बाद शुरू होगा लेकिन बाढ़ नियंत्रण की तैयारी प्रशासन की तरफ से शुरू कर दी गई है। करीब एक महीने पूर्व जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े विभागों की बैठक लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करने में विभाग जुट गए हैं। पूर्व के वर्षों में प्रभावित होने वाले 193 राजस्व गांवों को भी चिह्नित किया गया है। इन गांवों में बारिश शुरू होने पर अलर्ट किया जाएगा। एक्सईएन नहर पुष्पेंद्र सिंह कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तैयारी चल रही है। चार जून के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी।

ज्ञानपुर। विकास खंड औराई में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर तथा विकास खंड डीघ में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर में बाढ़ चाैकियां बनेंगी। सुरियावां में करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर और भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी तथा ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर और भगवानपुर आदि गांवों में बाढ़ चौकियों की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन


बारिश के सीजन में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में 10 विभागों की सहभागिता रहती है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, बेसिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य, नहर, जल निगम समेत अन्य हैं। मवेशियों एवं प्रभावित लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें