फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली के नाम पर गरीब का न काटे बिजली कनेक्शन: प्रभारी और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में उपभोक्ताओं को बढ़ा हुआ बिजली बिल न पहुंचे। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी गरीब का बकाया वसूलने के नाम पर कनेक्शन न काटा जाए। इसे अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके अलावा खेती सिंचाई के समय पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए। मंत्री शुक्रवार देर रात भदोही पहुंचे। रात साढ़े 10 बजे के आसपास उन्होंने औराई तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसके अलावा बीते बैठक में दिए दिशा-निर्देशों का फीडबैक जनप्रतिनिधियों से लिया।
विज्ञापन


डीएम विशाल सिंह ने शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि कई योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्ञानपुर व घोसिया के विस्तारीकरण और गोपीगंज में स्थायी अधिशासी अधिकारी के नियुक्ति की जरूरतों के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने बीज और खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया। पीडब्ल्यूडी की समीक्षा में गड्ढा मुक्ति और सड़कों के नवीनीकरण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने की नसीहत दी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि इस साल डेंगू मरीजों की संख्या काफी कम रही। स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने विधायक व जिलाध्यक्ष की मांग पर जिले में पांच नए साधन सहकारी समिति/बी पैक्स-ज्ञानपुर, मऊरामशाला, नागमलपुर, चकवा, अभोली में खोलने की सहमती दी। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनपदवासियों के फीडबैक के आधार पर कहा कि बिजली, पुलिस और राजस्व में सुधार की जरूरत है। उन्होंने जनपद के सभी फील्ड अधिकारियों को अपने निर्धारित तहसील, ब्लाक में आवासीय भवन में रहने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें