फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने पैदल चलकर किया ओवर ब्रिज का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो लाख की आबादी वाले भदोही नगर को दो हिस्सों में बांटने वाले अहमदगंज गजिया रेलवे क्रासिंग पर करीब 89 महीने में बनकर तैयार हुए गजिया ओवरब्रिज से मंगलवार को आगवामन शुरू हो गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुल पर कुछ दूर तक पैदल चलकर उसके बार कार से इस पार से उस पार होकर शुभारंभ किया। अधिकारियों ने किया इस पुल के बनने से आवागमन बेहतर होगा। यातायात व्यवस्थाएं ठीक होगी। पुल के निर्माण में कुल 36.33 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। इसका लाभ अप्रत्यक्ष रूप से जौनपुर, औराई, और मिर्जापुर, वाराणसी के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में अक्तूबर 2014 में आरओबी का निर्माण उप्र राजकीय सेतु निगम ने शुरू किया था। लगभग साढ़े सात वर्ष में इस पुल का काम पूरा हो सका। हालांकि अभी इसके सर्विस लेन और पुल पर प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सका है। मंगलवार को पुल का शुभारंभ करने पहुंचे अधिकारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद पैदल और कार से पुल के रास्ते लिप्पन तिराहे पहुंचे और फिर कार से लौट गए। पुल से आवागमन शुरू होने से रजपूरा मार्ग से लिप्पन चौराहे के बीच पड़ने वाले अहमदगंज रेलवे क्रॉसिंग के कारण जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के चलते पुल के निर्माण में विलंब हुआ। एसपी ने कहा कि पुल पर आवागमन प्रारंभ होने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा यातायात पुलिस व आम जनमानस के लिए यह सुविधाजनक होगी। इस मौके पर सीडीओ भानुप्रताप सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग संजीव राव, सहायक अभियंता विजय त्रिपाठी, जेई संजीव वर्मा, शमशेर खां बड्डे, विनीत बरनवाल व शहाबुद्दीन खान आदि मौजूद थे।
पुल का शुभारंभ होते ही पांच घंटे जाम
अहमदगंज गजिया के ओवर ब्रिज से यातायात व्यवस्था शुरू होते ही लिप्पन तिराहे पर घंटो जाम का सामना करना पड़ा। डीएम के पुल का शुभारंभ करके सुबह लगभग 11.30 बजे जाते ही पुल की ओर से तथा लिप्पन तिराहे पर अन्य मार्गों से एक साथ इतना अधिक वाहनों का रेला आ गया कि जाम लग गया। मौके पर तीन पुलिस के जवान ट्रैफिक को संभालने में लगे रहे लेकिन दो घंटे तक जाम से छुटकारा न मिला। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि लिप्पन तिराहे पर पांच पांच सड़कें आकर मिलती हैं। एक साथ सभी पाचों सड़कों से वाहनों का रेला आ जाने से जाम लगता तय है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से तिराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

अब ट्रेन आने पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार
जघई-भदोही-वाराणसी रेल लाइन भदोही शहर के बीचोबीच से गुजरी है। ऐसे में अहमदगंज गजिया के पास जो रेलवे क्रासिंग है वहां से जब रेलगाड़ी पार होने लगती है तो कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। कई तार तो 40 मिनट तक फाटक बंद रहता है। अब जब पुल बन गया है तो वाहन पुल से ही निकल जाएंगे। यानी लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। जौनपुर से जो लोग भदोही होकर ज्ञानपुर आते हैं उनको भी लाभ होगा। इसके साथ ही आस-पास के जिले वाराणसी और मिर्जापुर के लोग भी भदोही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें