फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: काम की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, एक्सईएन को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सियरहा में निर्माणधीन पानी की टंकी, डुहिया पेयजल योजना आपूर्ति और मकनपुर में कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति देख डीएम ने कार्यदायी संस्था और एक्सईएन जल निगम को फटकार लगाई।
विज्ञापन

हर घर जल, जल जीवन मिशन के तहत सियरहा गांव में कार्यदायी संस्था वेलस्पन पानी की टंकी का निर्माण करा रही है। डीएम ने कार्यदायी संस्था, अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद को कड़ी फटकार लगाई है। डुहिया में जेए इंफ्रा एजेंसी द्वारा निर्मित पानी की टंकी से 340 लोगों का कनेक्शन हुआ है। पानी की सप्लाई हो रही है। सोलर सिस्टम द्वारा भी पानी की आपूर्ति हो रही है। कंपोजिट विद्यालय मकनपुर में नामांकित 290 बच्चों के सापेक्ष 241 बच्चे उपस्थित रहे। कक्षा एक में बच्चों से पूछा खाने में क्या मिला है तो बच्चों ने बताया कि खाने में खिचड़ी व दूध मिला है और बच्चों से पूछा कि छुट्टी कितने बजे होगी तो बच्चों ने बताया कि दो बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें