फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाई के साथ गंगा में स्नान करने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज खालिया सुजातपुर निवासी छविनाथ गौतम (18) बुधवार को बिहरोजपुर स्थित ज्ञानानंद घाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। वह छोटे भाई रोहित गौतम के साथ गंगा में स्नान करने गए थे। घटना के बाद से तलाश जारी है। छविनाथ गौतम बीते 18 जुलाई को राजस्थान से घर लौटा था। दोनों भाई नहा रहे थे। इस बीच बड़े भाई को गहरे पानी में जाते देखकर वह घबरा गया। उस समय घाट पर कोई मौजूद नहीं था। ताकि उसे बचाया जा सके। घाट पर कुछ दूर बैठे मल्लाहों के पास जाकर उसने मदद की गुहार लगाई। तब से मल्लाह उसे खोजने में जुटे हैं। छविनाथ चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। राजस्थान में वह नौकरी करता है। बुधवार को ही उसे वापस लौटना था। इससे पहले यह हादसा हो गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रशासनिक सहयोग नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची थी। प्रशासन की ओर से गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें