फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन-साहित्य का तर्क अलग पर लक्ष्य एक : डॉ. ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में विश्व दर्शन दिवस पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विशेषज्ञों ने दर्शन और साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग और वेदांत दर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग की डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि इन रचनाकारों ने भारतीय दर्शन को जीवन जीने की कला में रूपांतरित किया। इन्होंने कहा कि दर्शन और साहित्य की पद्धतियां भले ही भिन्न हों, पर मनुष्य, समाज और भविष्य को समझने का उनका साझा लक्ष्य एक ही है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एचएस उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का कर्मयोग कर्तव्य, संतुलन और आंतरिक सजगता का मार्ग है। संस्कृत विभाग की डॉ. उष्मा यादव ने वेदांत दर्शन को वेदों का सर्वश्रेष्ठ भाग बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ब्रह्म, आत्मतत्व, जगत और मोक्ष के वास्तविक स्वरूप को प्रतिपादित करना है। इस अवसर पर डॉ. श्री प्रकाश तिवारी, डॉ. अंशुबाला और डॉ. जय प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें