फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 31 केंद्रों पर नहीं खुला खरीद का खाता, 19 दिन बाद भी बोहनी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है, लेकिन 36 में से 31 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां 19 दिन बाद भी धान की बोहनी नहीं हो पाई है। इसमें सबसे ज्यादा पीसीएफ के क्रय केंद्र हैं। अब तक पांच क्रय केंद्रों पर 1020 क्विंटल की खरीद हो सकी है। क्रय केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने के पीछे बाजार भाव बताया जा रहा है। महीन धान बाजार में 2600 से 2650 रुपये क्विंटल बिक रहा जबकि क्रय केंद्रों पर 2461 ही है। जिले को धान खरीद के लिए दो लाख 80 हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद के लिए जिले में कुल 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र शामिल है।
विज्ञापन

समर्थन मूल्य पर किसानों से एक नवंबर से धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है, लेकिन क्रय केंद्रों पर 10 नवंबर के बाद मंडी समिति के दो, जंगीगंज, समधा, भदोही के केंद्रों पर खरीद शुरू हो सकी है। सुरियावां, सूर्यभानपुर, औराई समेत 31 क्रय केंद्रों पर अभी तक किसान नहीं पहुंचे हैं। जंगीगंज राजकीय धान क्रय केंद्र पर इन दिनों किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए लगातार क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही केंद्र पर 520 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। बुधवार को चार किसानों ने कुल 234 क्विंटल धान की बिक्री की। इसमें नवधन निवासी परशन यादव, भीखीपुर निवासी सभाशंकर शुक्ला, भावापुर निवासी राम शिरोमणि मिश्रा और नवधन निवासी युगल किशोर शामिल रहे। जंगीगंज के विपणन निरीक्षक पंकज भारती ने बताया कि केंद्र पर अब तक कुल 12 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें