फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध में बनेगा जिले का पहला मनरेगा पार्क, सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के युवाओं को खेलकूद की सुविधा प्रदान करने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अब उनके घर के पास ही व्यवस्था की जाएगी। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर से करीब 15 किमी की दूरी पर सेमराधनाथ धाम के पास ही मनरेगा के तहत जिले का पहला पार्क बनेगा। इसमें ओपेन जिम के साथ ही लोगों केे टहलने के लिए पाथ-वे भी बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पार्क बनाए जाने हैं। उसमें खेलकूद की कुछ सुविधाओं के साथ ही ओपेन जिम का भी इंतजाम किया जाना है। जिले में काफी समय से जमीन की तलाश की जा रही है, लेकिन जमीन मिल नहीं रही थी। जब उच्चाधिकारियों का दबाव पड़ा तो किसी तरह से जमीन की तलाश की गई। सेमराधनाथ धाम के दक्षिण तरफ गंगा नदी से थोड़ा पहले ही जमीन चिह्नित की गई है। अब उसी में मनरेगा के तहत पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। यह पार्क जिले का पहला मनरेगा पार्क होगा। इस संबंध में पत्र भी उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। पार्क में क्या-क्या सुविधाएं होंगी, इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अभी विस्तृत कार्ययोजना तो नहीं बन सकी है, लेकिन इतना जरूर है कि करीब एक बीघा क्षेत्रफल में पार्क बनवाया जाएगा। इसमें पार्क के चारो तरफ लोगों के टहलने के लिए पाथ-वे बनवाया जाएगा। किनारे-किनारे फूल लगाए जाएंगे। बीच में सुंदरता के लिए घास लगायी जाएगी। इसके साथ ही ओपेन जिम का भी इंतजाम रहेगा, ताकि युवा वहां जाकर कुछ खेल भी सकें। योगा आदि करने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। सेमराधनाथ में मनरेगा पार्क बनाए जाने से इलाके के युवाओं का ही नहीं, बल्कि पर्यटन का भी विकास होगा। सेमराधनाथ धाम में पहुंचने वाले लोग भगवान शिव का दर्शन-पूजन करने के बाद गंगा के किनारे पहुंचकर कुछ देर समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में जब वहां पार्क होगा तो लोग परिवार के साथ जाएंगे और गंगा किनारे पार्क का भी आनंद ले सकेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी सेमराधनाथ धाम से दक्षिण तरफ गंगा नदी से पहले जमीन देखी गई है। उसी जमीन पर मनरेगा के तहत जिले का पहला पार्क बनाने की योजना है। चुनाव के बाद इस पर काम तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें