फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारी के बीच खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला सोमवार को दो साल बाद खुलेगा। इसको लेकर कुछ केंद्रों पर आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने रविवार को साफ-सफाई की, हालांकि अधिकतर केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण फरवरी 2020 में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए थे। पहली लहर सामान्य हुई तो केंद्रों के संचालन की तैयारी शुरू हुई, लेकिन उसी दौरान कोविड की दूसरी लहर आने से केंद्र नहीं खुल सके। वर्ष 2021 में दूसरी लहर सामान्य होने पर केंद्र नहीं चल सके। दिसंबर 2021 और जनवरी में कोरोना के केस बढ़ने से भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल सके, लेकिन अब तीसरी लहर के सामान्य होने पर शासन के निर्देश पर सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक का पत्र आने पर विभागीय अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। डीपीओ मंजू वर्मा ने बताया कि सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है एक सप्ताह में केंद्रों का संचालन सामान्य करें। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार केंद्रों को खोलें। जिले में 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें एक लाख 74 हजार बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें