फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदो को राशन और मॉस्क का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन, लंच पैकेट और मॉस्क देने वालों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। 27वें दिन मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में प्रधान, सामाजिक संगठन की ओर से राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

औराई के मल्लूपुर गांव में ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव की ओर से राशन का वितरण किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए राशन का पैकेट दिया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद पांडेय, देव प्रकाश मौर्य, जयशंकर दुबे, यज्ञ नारायण सरोज , नारायण आदि रहे। खमरिया के अहिमनपुर में छात्रनेता सौरव मिश्रा की ओर से 51 लोगों को लंच पैकेट दिया गया। औराई एसडीएम ने राशन वितरण किया। इस मौके पर रमाशंकर मिश्र, मनोज मिश्र, राजन पांडेय, रविंद्र पांडेय, बब्बू मिश्र, देवब्रत मिश्र आदि रहे। धीरेंद्र ग्रुप आफ कंपनीज की ओर से मंगलवार को 19वें दिन भी 100 गरीबों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर लालजी राय, श्यामजी, विश्वंभर मौजूद रहे। गोपीगंज के हनुमान गढ़ी में सभासद संदीप गुप्ता और विजय साहू की देखरेख में लंच पैकेट वितरित किया गया। इस मौके पर मुन्ना जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, मनोज, संजय, राजेश माली, विनय साहू आदि रहे। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर व्यापारियों की ओर से 22 पैकेट राशन वितरित किया गया। भाजपा गोपीगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, महामंत्री अमित जायसवाल की ओर से छह असहाय परिवारों को नमो लंच किट दिया गया। प्राथमिक विद्यालय काली मोहाल में भी गरीबों को पूड़ी सब्जी खिलाया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रोफेसर कॉलोनी में बैंक के बाहर मौजूद ग्रामीणों संग पुलिसकर्मियों को मॉस्क का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें