फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विसर्जन यात्रा में डीजे बजाने पर विवाद, पुलिस पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत माहुल में बुधवार की देर शाम दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर आयोजकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल उर्फ आशू ने अहरौला थानाध्यक्ष पर डीजे संचालक और श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजने और सड़क पर आवागमन बाधित होने की बात कही।
भाजपा नेता सुजीत जायसवाल ने बताया कि माहुल में कुल 14 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। उन्हें समितियों ने संयुक्त विसर्जन यात्रा का अध्यक्ष चुना था। नगर भ्रमण के बाद दो प्रतिमाएं दखिनगांवा विसर्जन के लिए चली गईं, जबकि शेष 12 प्रतिमाओं का विसर्जन अहरौला स्थित तमसा नदी में होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान टिकुरिया के पास थानाध्यक्ष और पूजा समितियों के लोगों के बीच विवाद हो गया।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले डीजे संचालक के साथ मारपीट और अभद्रता की, जिसके विरोध में उन्होंने हस्तक्षेप किया।
शाम करीब छह बजे शिवाजी मेन चौक से विसर्जन यात्रा निकली। टिकुरिया के पास विवाद हो गया। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह गौर ने बताया कि विसर्जन के दौरान सड़क पर वाहनों के रुकने और डीजे की तेज आवाज को लेकर बातचीत हुई थी। विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें