फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज को हटाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नूरपुर के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नईबाजार चौकी क्षेत्र के नूरपुर गांव के ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को हटाने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने पर मारपीट की गई। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की जबकि एसडीएम ने बस्ती के बीच प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की घनी आबादी में कुछ लोग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन का अनुमति लिए बिना ही बड़े पैमाने पर मुर्गी और बत्तख का पालन कर रहे हैं। घनी आबादी के 500 मीटर दूर मुर्गी पालन करने का नियम है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुर्गी पालन को अन्यत्र ले जाने का आदेश दिया, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा। विरोध जताने पर कुछ लोगों ने मारपीट भी की। इसमें चौकी पुलिस एक तरफा कार्रवाई की। मामले को गंभीरता से लेकर उच्च स्तरीय जांच कराने और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, जयप्रकाश, सूरज, दशरथ, जीतू, नागेंद्र, विनय, रामाश्रय, रामकली, रामधारी आदि रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के आरोपों को दिखवाया जाएगा। अगर चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें