जिला मुख्यालय पर बाइक जुलूस के साथ डीएम को ज्ञापन देने जाते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के लोग।
- फोटो : bhadoi
जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के समर्थन में बाइक जुलूस निकाला। आंदोलन के 22वें दिन जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया।
विकास भवन से जुलूस शुरू होकर सरपतहां में समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में पत्रक भी जिला प्रशासन को सौंपा। कहा कि एक इंजीनियर मुख्यमंत्री होकर भी अब तक अखिलेश यादव संगठन की मांग पूरा नहीं कर रहे हैं।
ग्रेड पे बढ़ाने और सात, 14 व 20 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर पदोन्नति वेतनमान आदि मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक संगठन की ओर से आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शाहजादे खां, कृष्ण गोपाल, एसके पांडेय, डीके मिश्रा, एआर खां, संजय सिंह, विकास यादव, राजकुमार, एके पांडेय, आनंद सिंह, रामचंद रहे।