फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर के वरिष्ठ लिपिक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक टीएन पांडेय। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर ज्ञानपुर में तैनात वरिष्ठ लिपिक त्रयंबक नाथ पांडेय (54) निवासी अमवामाफी की शनिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। दफ्तर के अधिकारी से लेकर कर्मचारी खबर सुनते ही स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

अमवा माफी निवासी त्रयंबक नाथ पांडेय उर्फ टीएन पांडेय डीआईओएस दफ्तर में वरिष्ठ लिपिक थे। प्रतिदिन की तरह काम पूर्ण करने के बाद शनिवार शाम को साढ़े सात बजे कार्यालय से घर के लिए निकले। गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड पर इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटा को छोड़ गए, हालांकि तीनों बेटियों की शादी कर चुके हैं। वाराणसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद रात में ही चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। लिपिक की मौत से कार्यालय कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें