फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे की बरसात से राह चलना दूभर

Fri, 30 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश संग तेज हवाओं से धान की कट चुकी फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर किसान परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

धान की कटाई कर उसे घरों में रखने की तैयारी कर रहे किसानों को बदले मौसम ने झटका दे दिया है।

बुधवार की शाम से मौसम के बिगड़े मिजाज ने बृहस्पतिवार को देर रात तक किसानों को सांसत में डाले रखा। तकरीबन 24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश से एक तरफ जहां जगह-जगह जल भराव हो गया है, वहीं कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश संग तेज हवाओं से खेतों में पककर तैयार ज्यादातर धान की फसल गिर गई है, जो किसान धान को काट चुके हैं उनके लिए भी बारिश नुकसानदायक होगी। धूप समय से न मिलने से धान की फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम बदलने से दो दिन पूर्व तक एक शर्ट पहनकर टहल रहे लोग बृहस्पतिवार को इनर, हाफ स्वेटर आदि पहनकर बाहर निकले। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, बुधवार की शाम से हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी दिन भर रुक-रुककर होती रही। इससे मोढ़ बाजार समेत आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया।
भींग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें