फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में 52.49 फीसदी पड़े वोट

Fri, 30 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
नवेली दुल्हनों से लेकर पहली बार मतदान करने वाली युवतियों ने भी बूथों पर पहुंचकर मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 52.49 फीसदी मतदान हुआ। डीघ ब्लाक में 50.94 और अभोली में 55.69 फीसदी वोट डाले गए।  जिला पंचायत के आठ वार्ड और बीडीसी के 193 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 1217 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई।
विज्ञापन

तीन चरणों में शांतिपूर्वक मतदान होने के बाद भी चौथे चरण के मतदान को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन सतर्क रहा। एक-एक बूथ पर पुलिसकर्मी और अफसर चक्रमण करते रहे। रिमझिम बारिश के बाद भी बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से बूथों पर  मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता गया। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम  पांच बजे तक अंतिम चरण में दोनों ब्लाकों के 187 मतदान केंद्रों पर 52. 49 फीसदी मतदान हुआ। डीघ के पांच बूथों पर कुछ प्रत्याशियों के मामूली विवाद को छोड़ दिया जाए तो डीघ और अभोली के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। अंतिम चरण में डीघ ब्लाक में जिला पंचायत के पांच वार्ड, बीडीसी के 131 वार्ड, अभोली में जिला पंचायत के तीन वार्ड, बीडीसी के 62 वार्डों के लिए ताल ठोक रहे 1217 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई।
विज्ञापन


या जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें