फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दावों के इतर ग्रामीण सड़कों की हालत सुधर नहीं रही है। इससे आम लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

भदोही-ज्ञानपुर मार्ग से जुड़ा मूंसी-पिपरिस लिंक मार्ग तीन साल से बदहाल है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे में गिरकर बाइक और साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी। भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल ने कहा कि इस मार्ग से आईटीआई सहित अन्य शिक्षण संस्थान जाने के लिए छात्र-छात्राएं जाते हैं। डीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई। एक साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। सुरियावां-अभियां मार्ग से कैड़ा होते हुए कटवार और मीरगंज जौनपुर जिले को जोड़ने वाली दो किमी सड़क गड्ढों में बदल गई है। इस सड़क पर चलना मुश्किलों भरा हो चुका है। इसी तरह सुरियावां हरिहरपुर मार्ग से बलीपुर जाने वाली एक किमी सड़क भी टूट गई है। शिकायत के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीण नरसिंह, अजीत प्रताप, सुनील कुमार, राकेश कुमार, कैलाश नाथ, सुशील, शिवकुमार ने आरोप लगाया कि सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आरईएस विभाग के अधिशासी अभियंता रईस अख्तर ने कहा कि खराब सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें