जिले में रविवार को रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभु राम झांकी निकाली गई। विभिन्न संस्थाओंं की ओर से भक्तों में फल, मिठाई बांटी गई।
ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा की निगरानी की गई। शोभायात्रा में भक्त खूब झूमे। ज्ञानपुर के हरिहर नाथ मंदिर से श्रीराम की झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती और ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे शामिल हुए। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
गोपीगंज में सुप्रभातम प्रचार समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, चुल्ली गुरु, शिवशंकर गुप्ता, दिनेश ऊमर, कृष्ण कुमार खटाई आदि शामिल हुए। श्री सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से कई मोहल्लों में मिष्ठान्न, फल, ठंडाई, मिश्रांबु, आलूदम आदि का वितरण किया।
महराजगंज में श्रीराम सेवा समिति की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें धनंजय दूबे, उत्पल दूबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सीताराम चौरसिया शामिल हुए।
दुर्गागंज के मतेथू गांव में निकली शोभायात्रा में प्रेमशंकर पाठक, नागेद्र बहादुर सिंह, त्रिभुवन नाथ तिवारी मौजूद रहे। वहिदानगर के डीघ ब्लाॅक के कोइरौना बाजार में राम नवमी की शोभायात्रा निकाली। श्रीराम के स्वरुप की आरती भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं.गोरखनाथ पांडेय ने उतारी।
इस मौके पर विनोद मिश्र, विवेक, रमेश यादव,बृजेश तिवारी, आनन्द मिश्र, विशाल मिश्र माैजूद रहे। घोसिया बाजार में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमे नागेंद्र कुमार भोजवाल, मनीष जयसवाल, संतोष बरनवाल, शामिल रहे।
सुरियावां में श्रीराम सेवा समिति की तरफ से झांकी निकाली गई। पालिका अध्यक्ष विनय चौरसिया, राज विजय, अवधेश कुमार उमर वैश्य, धीरज उमर ने पुष्पवर्षा कर शाेभायात्रा का स्वागत किया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। लोगों से संवाद किया।