फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंदमाता के दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को देवी के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की आराधना हुई। सुबह और शाम को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। दर्शन-पूजन का क्रम पूरे दिन बना रहा। देवी गीतों और भजन से क्षेत्र का वातावरण देवीमय बना हुआ है।
विज्ञापन

मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता का है। वात्सल्य और करुणा की देवी मां स्कंदमाता के इस स्वरूप के स्मरण से प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने की क्षमता प्रबल होती है। सुबह से ही आस्थावान देवी के दर्शन को लालायित रहे। शनिवार को कालीन नगरी का कोना-कोना देवी भक्ति में लीन नजर आया। घर-घर दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ-साथ मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार और घंटे-घड़ियाल के स्वर कानों में घुलते रहे। नारी शक्ति और मातृशक्ति का सजीव चरित्र प्रदर्शित करने वाले देवी के इस स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए दुर्गा मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
स्कंद कुमार की माता होनेे के कारण भगवती के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। या देवि सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के वैदिक मंत्रोच्चार से देवी मां का आह्वान किया गया। हरिहरनाथ धाम परिसर के दुर्गा मंदिर में भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहा। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। इसी तरह घोपइला धाम, काली माता मंदिर, शीतला धाम, गोपीगंज दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सीतामढ़ी में जगत जननी माता सीता मंदिर पर नवरात्र में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण मंदिरों में गाइडलाइन का पालन कर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिरों के गर्भगृह के बाहर से ही लोगों ने मां की स्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें