ज्ञानपुर। वर्चुअल मोड में संचालित होने वाले विभिन्न न्यायालयों से जानकारी लेने के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना शनिवार को जिला न्यायालय में कर दिया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर हेल्प डेस्क में लिपिक महेंद्र कुमार, रवि प्रकाश नियमित तैनात रहेंगे। वादकारी और अधिवक्ता हेल्प लाइन नंबर 9170582447, 9696563487 का उपयोग करते हुए कोर्ट के कार्यों की स्थिति की जानकारी लेंगे।