फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ज्ञानपुर के वार्डों में 35 लाख से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्डों में करीब 35 लाख से विकास कार्य होंगे। 15वें वित्त के पैसे से वार्डों में नाली, इंटरलाॅकिंग, सबमर्सिबल पंप और सोक पिट और कूड़ा गाड़ियों को खड़ा करने के लिए टीनशेड का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर पंचायत की बोर्ड की बैठक में अनुमोदन कर लिया गया है। जल्द ही इसको लेकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर पांच में दुर्गागंज रोड से मनोरमा मिश्रा के मकान तक चार लाख 34 हजार की लागत से भूमिगत नाला और इंटरलाॅकिंग का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड नंबर 11 में कृष्ण कुमार के मकान से आगे तक चार लाख 60 हजार से अंडर ग्राउंड नाली व इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। वार्ड नंबर सात में 2 लाख 67 हजार से काजू रावत के मकान से हनुमान मंदिर तक अंडरग्राउंड नाली व इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। इसके अलावा नगर में दो केएसवी ऑयल स्टार्टटर 40 एमपी टांसफाॅर्मर के साथ करीब डेढ लाख की लागत से मंगाए जाएंगे। वहीं वार्ड नंबर दो के प्राथमिक पाठशाला बड़ाडीह में एक एचपी का सबमर्सिबल 70847 रुपये से लगाया जाएगा। वार्ड नंबर चार के पंप नंबर तीन के कैंपस में कूड़ा गाड़ियों को खड़े करने के लिए सात लाख 74 हजार की लागत से टीन शेड कार्य, वार्ड नंबर तीन में जितेंद्र पाल के मकान से तालाब तक नाली व इंटरलाकिंग कार्य करीब आठ लाख 67 हजार रुपये और नगर में 20 जगहों पर हैंडपंप के पास सोक पिट निर्माण कार्य चार लाख 80 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। ईओ राजेंद्र दुबे ने बताया कि नगर में 15वे वित्त की राशि से कुल सात काम कराए जाने है। जिसका अनुमोदन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सभी जगहों पर काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें