फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के समीप स्कूल के सामने सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के एक समीप एक 40 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना में उसका सर धड़ से अलग हो गया। वहीं बांह पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक 40 वर्षीय व्यक्ति लाल रंग एक पुरानी साइकिल लेकर सराय कंसराय स्टेशन के पास पहुंचा। इस बीच वाराणसी-जंघई रेलखंड से पंजाब मेल ट्रेन गुजर रही थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसका सर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक बांह भी क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें