फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के विकास को राज्य का गठन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के विकास को राज्य का गठन जरूरी
विज्ञापन

फोटो: 04
संकल्प सभा में बोले पूर्वांचल क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष
दो बच्चे पैदा करने का कानून बनाने की वकालत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। पूर्वांचल क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा त्रिपाठी ने कहा कि जब तक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं होगा तब तक पूर्वांचल के किसानों, नौजवानों का भला होने वाला नहीं है। वह बृहस्पतिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पूर्वांचल प्रदेश बनाओ संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दक्षता और विकास के लिए छोटे-छोटे राज्यो का गठन जरूरी है। क्योकि भारतीय संविधान में लिखा है कि राज्यो का आकार जनसंख्या और उसके क्षेत्रफल के आधार पर होना चाहिए। आजादी के बाद से जो छोटे राज्य बने वह विकास में काफी आगे बढ़ गए। कहा कि यदि सरकार किसी उद्योगपति को 100 करोड़ कर्ज देती है तो डिफाल्टर होने के बाद भी उसे पुन: लोन दिया जाता है लेकिन किसान एक लाख में भी डिफाल्टर होता है तो उसकी कुर्की हो जाती है। कहा कि समाज के सभी वर्गो को नौकरी में एक समान आयु सीमा निर्धारित किया जाए। कहा कि गाय हम लोग पालते है और मलाई खाते है। बेचारे बछडे को हम लोग सिवान में छोड़ देते है।, जिससे किसानों के खेत का नुकसान होता है। संगठन के रामनाथ उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने नामी-बेनामी संपत्ति जब्त करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक वह घोषणा पूरी नहीं हो सकी। कहा कि सरकार संविधान में संशोधन कर दो बच्चों से ज्यादा पैदा करने वालों को नागरिका और सरकारी सुविधाओं से वंचित यिका जाए। इस मौके पर रामराज चौहान, चंद्रमणि तिवारी, योगेश यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रजापति, दिनेश दूबे, विद्या सागर यादव, भूपति पांडेय, रामपति यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें