फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्यवृद्धि वापस न लेने पर सपा ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्रोई। क्षेत्र के जयरामपुर गांव में बुधवार को हुई समाजवादी पार्टी की बैठक में पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस न लेने पर नाराजगी जताई गई। वरिष्ठ नेता विकास यादव ने कहा कि एक ओर देश की जनता लॉकडाउन का दंश झेलकर आर्थिक तंगी का सामना कर रही है दूसरी ओर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पेट्रो पदार्थों का मूल्य बढ़ाकर नमक छिड़क रही है। गरीबों, मजदूरों, किसानों की हितैषी बनने वाली सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। सरकार को न तो विकास से मतलब रह गया है न जनकल्याणकारी योजनाओं से। देश का गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत कर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाला समय ठीक न होगा।
विज्ञापन

सुनीता यादव, रमेश मौर्या ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के बेपटरी हो जाने से आज न तो महिलाएं सुरक्षित हैं, न युवतियां। इसका उदाहरण कानपुर का संवासिनी कांड है। किसानों के नाम चल रहीं योजनाएं, प्रवासियों को मिलने वाले लाभ का कोई असर प्रदेश में नहीं दिख रहा है। प्रतिमाह सरकारी खजाना खाली करने का कुचक्र कागजों पर हो रहा है। शीघ्र ही डीजल-पेट्रोल के दामों को घटाकर बढ़ती महंगाई रोकने और किसानों को राहत नहीं दी गई तो पार्टीजन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सोहन पाल, दीपू विश्वकर्मा, रोहित यादव, कमलेश यादव, सुनील यादव आदि ने लॉकडाउन का पालन कर उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें