फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 27 लैब टेक्नीशियन के सापेक्ष सात की तैनाती, मरीजों को बाहर करवानी पड़ रही जांच

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल का खुन जांच केंद्र। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर रेगलुर लैब टेक्नीशियन नहीं हैं। 27 के सापेक्ष सिर्फ सात लैब टेक्नीशियन की तैनाती है। सौ शैय्या अस्पताल संचालन के करीब चार साल बाद भी लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो सकी है। दिसंबर से जिला अस्पताल का लैब बिना टेक्नीशियन के संचालित हो रहा है। लैब में संविदा पर तैनात सहायक लैब टेक्नीशियन मरीजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही और सरपतहा स्थित सौ शय्या अस्पताल सहित जिले की छह सीएचसी क्रमश: भदोही, सुरियावां, भानीपुर, डीघ, गोपीगंज, औराई है। यहां रोजाना 5000 से 5500 जांचे होती हैं। करीब 6000 से 6500 जांच लैब पर होती है। अप्रैल, मई, जून में यह जांच 10000 से अधिक जांच होती है। लैब में सीवीसी, सुगर, बीपी, डेंगू, मलेरिया, टायफायड, एलएफटी सहित 50 से 60 प्रकार की जांच होती है। 100 बेड में किडनी, लीवर, ईसीजी, हार्ट की भी जांच होने लगी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात रेगुलर टेक्नीशियन के आने जाने का समय निश्चित नहीं है। किसी भी बीमारी का सटीक पता लगाने के लिए चिकित्सक जांच लिखते हैं। इसकी के आधार पर मरीज को दवा भी देते हैं। लैब की कमान सहायकों के हाथों में होती है। वहीं, सुरियावां, गोपीगंज, औराई, भदोही, चोरी आदि बाजारों में निजी लैब की कमान अप्रशिक्षितों के हाथों में है। जहां व्यवस्था ऐसे तैसे चल रही है। डिप्लोमा करने के बाद संविदा पर तैनाती कर दी जाती है।

कहां कितने एलटी की जरुरत
अस्पताल - तैनाती - जरुरत
एमसीएच - 00 - 04
एमबीएस - 01 - 02
100 बेड़ - 00 - 04
भदोही - 01- 03
सुरियावां - 01 - 03
भानीपुर - 01 - 04
गोपीगंज - 01 - 02
डीघ - 01 - 03
औराई - 01 - 02
नोट: यह रेगुलर एलटी का चार्ट है।


संविदा और रेगुलर एलटी की तैनाती स्वास्थ्य केद्रों पर है। जहां पद रिक्त हैं, इसकी सूचना शासन को दी गई। डीघ सीएचस से जिला अस्पताल में एक एलटी को अटैच किया गया है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें