फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षक के घर से 20 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
कैय्यरमऊ दीनानाथपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
औराई। कैय्यरमऊ दीनानाथपुर गांव में चोरों ने शिक्षक के घर से लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण की चोरी की है। पीड़ित का दावा है कि चोर उनके पड़ोसी की छत से उनके घर में घुसे थे। चोरों ने 20 हजार नकद और लगभग 20 लाख के आभूषण लेकर भाग गए। कैय्यरमऊ, दीनानाथपुर निवासी मुकेश मिश्रा ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय भरतपुर के शिक्षक हैं। रात चोरों ने पड़ोसी प्रभुनारायण मिश्रा के मकान की छत से चढ़कर उनके आंगन में उतरे और कमरे में पहुंचकर रखी आलमारी के लाॅकर को खोलकर उनकी माता कृष्ण कुमारी का 15 हजार नकद और आभूषण और उनकी बहन प्रिया मिश्रा का 5 हजार नकद और आभूषण चोर उठा ले गए। सुबह उनकी मां कृष्णा कुमारी कमरे में पहुंची तो आलमारी में रखा सामान कमरे में बिखरा हुआ देखा। पीड़ित ने औराई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें