फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साथी की पिटाई के विरोध में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय पर कूड़ा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर शनिवार को सफाईकर्मियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नगर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मांग की। सुरक्षा व्यवस्था मिलने के बाद ही कूड़ा निस्तारण की बात सफाई कर्मियों ने कही।
विज्ञापन

बीते एक नवंबर को कूड़ा गिराने जा रहे सफाई कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी। अब धीरे धीरे सफाई कर्मियों का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। घटना के 23 दिन बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। गांव के लोगों द्वारा आए दिन धमकी मिलती रहती है। शनिवार को नगर का कूड़ा तो उठाया गया, लेकिन उसे निस्तारण केंद्र गुलौरी न ले जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे रख दिया गया।
कूड़ा निस्तारण के लिए नगर प्रशासन की तरफ से गुलौरी गांव में जमीन भी खरीदी गई है। जहां कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इसका विरोध ग्रामीणों ने किया था। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि एक नवंबर को कूड़ा गिराने जा रहे सफाई कर्मचारी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई के बाद भी आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बिना सुरक्षा व्यवस्था के कूड़ा निस्तारण नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्तार, परवेज, निरहू, नूरअली, छोटू, गणेश, विजय, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें