फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिसंबर को थी बेटे की शादी, टेंपो की टक्कर से चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार टैंपो चालक की टक्कर से कालीन बुनकर की मौत हो गई। वहीं उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई ज्ञानपुर से शादी की खरीदारी करके घर वापस लौट रहे थे। मृतक के बेटे की दो दिसंबर को शादी है।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरईराजपुतानी निवासी राकेश कुमार बिंद (45) शुक्रवार की शाम अपने भाई मिठाई लाल बिंद (48) के साथ ज्ञानपुर में शादी की खरीदारी करने आए थे। मिठाई लाल बिंद के पांच बच्चों में एक बेटी की शादी हो गई हैं। वहीं एक बेटी और तीन बेटे अभी कुंवारे हैं। जिसमें सबसे बड़े बेटे की दो दिसंबर को शादी होने वाली थी। घर पर खुशी और उल्लास का माहौल था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।
वहीं दोनों भाई शुक्रवार की शाम ज्ञानपुर में लगे हस्तशिल्प मेले में खरीदारी करने आए थे। दोनों सामान खरीदकर घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सिंहपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच एक टेंपो चालक तेज गति से आता हुआ उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां मिठाई लाल बिंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई राकेश बिंद का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टैंपो चालक को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिवां निवासी टैंपो चालक को हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर पत्नी गायत्री देवी के साथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें