फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक सरोज चैंपियन छात्र, आकांक्षा चैंपियन छात्रा का खिताब

Sat, 20 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य अतिथि नौगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार राम ने कहा की परिणाम जानने की उत्सुकता तो सब को रहती है लेकिन कामयाब वही होता है जो हर क्षेत्र में निष्ठा, लगन से कडी मेहनत करता है।

कहा कि किसी प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र हिस्सा लेते हैं लेकिन जीत केवल कुछ की होती है। ऐसे में होने वाली हार से सीख लेनी चाहिए। दीपक सरोज को चैंपियन छात्र, आकांक्षा को चैंपियन छात्रा के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


उन्होंने हारे छात्रों ने निराश न होने तथा निष्ठा और ईमानदारी से भविष्य संवारने की बात कही। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लोगों को सीख देने का प्रयास किया।

निर्जला गुप्ता और छाया त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना कर आयोजन का शुभारंभ किया। इसके अलावा दहेज लोभियों पर नाटिका प्रस्तुत कर उन पर तंज भी कसे गए।

स्नेहा मिश्रा ने भजन, सोनम राय ने देशभक्ति गीत, प्रिया मिश्रा ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना लुटी। जबकि उजाला दूबे ने गीत  प्रस्तुत किया। देश रंगीला.... गीत की धुन पर छात्राएं पिंकी गौतम,  नरगिस अंसारी ने तालिया बटोरी। हास्य, गीत, नृत्य और तलीफों से कार्यक्रम ने ऊंचाईयों को छुआ। स्वागत गान सरोजा प्रजापति, आशा देवी, स्मृति तिवारी, सोनी मौर्य ने प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन



जबकि सर्वोत्तम अंक के लिए पल्लवी प्रजापति, कुलदीप त्रिपाठी, राधा देवी, जूही दूबे, इंद्रजीत सरोज, आकांक्षा यादव को भी सम्मानित किया गया। संचालन डा.वर्षा रानी ने किया। प्राचार्य डा.यशवीर सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर डा.पंकज यादव, राजकुमार यादव, डा.रेनू तिवारी, डा.गौतम गुप्ता, डा.बृजेश सिंह, डा.रुस्तम अली, डा.वर्षा रानी, डा.श्वेता सिंह, डा.हरीराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें