लालानगर। औराई ब्लॉक के बंजारी गांव निवासी और प्रधान पद की प्रत्याशी रही जगवंती देवी 20 मतों से जीत हासिल किया है। मृतक होने के कारण गांववासी मुखियाविहीन होकर प्रशासन की राह देख रहे हैं और प्रशासन प्रमाणपत्र देने को लेकर मंथन में जुट गया है।
गांव के मतदाताओं ने बताया कि महिला के लिए सीट आरक्षित होने से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। 15 अप्रैल को मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में सील कराकर परिणाम आने की रणनीति में जुट गए। 27 को जगवंती देवी की तबीयत खराब हुई और वह बच नहीं पाई। दो से चार मई तक चली मतगणना में जगवंती देवी ने 363 मत पाकर संजू देवी, श्रीदेवी को टक्कर देते हुए 20 मतों से चुनाव जीत लिया। एसडीएम औराई एके मिश्रा ने बताया कि जीत दर्ज कराने वाली ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी जगवंती देवी के मृत होने की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। आयोग के निर्णय पर उपचुनाव कराया जा सकता है।