फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक कमजोरी से मिली जीत, दूर होंगी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज/ऊंज। अभोली और डीघ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सरकार बनाने वालों की आर्थिक कमजोरी ही उनकी जीत का कारण बनी। समाज सेवा से युवाओं ने विकास के सपनों को पूरा करना ही मुख्य उद्देश्य बताया। अभोली के हरिपट्टी निवासी सलिल कुमार यादव सबसे कम उम्र और हाईकोर्ट-प्रयागराज में अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हुए जब शिक्षा और स्वास्थ्य की कमी उनको सताने लगी तो प्रधान बनने का मन बना लिया।
विज्ञापन

तीन मत से जीत दर्ज होने के बावजूद प्रशासन दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत लगाया लेकिन असफल रहा। अधिवक्ता पद और कानून की राह पर चलकर रिकाउंटिंग भी कराया जिसमें तीन मत से जीत कामयाबी बन गई। इसी तरह दानूपुर पूरबपट्टी निवासी प्रवेश बिंद सबसे छोटे कद में रहकर जीत हासिल किया जो प्रशासन की चर्चाओं में रहे। प्रवेश ने कहा कि उनकी तीन पीढ़ी चुनाव में दांवपेंच आजमाकर दुनिया से अलविदा हो गए। गत वर्ष गांव के विकास में खर्च हुए लाखों रुपये की हेराफेरी मन को विचलित कर निष्पक्ष विकास के लिए कदम उठाया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण गांववासियों ने चंदा लगाकर चुनाव लड़ाया और 141 वोटों से जीत मिली। इसी तरह ब्लॉक के गुआली निवासी लालबहादुर सरोज रोजी-रोटी की तलाश में प्रतिदिन कुआं खोदने के बाद ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इन्होंने ने भी गांव की सरकार में भागीदारी निभाने का मन बनाया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकुंतला देवी को 51 मतों से हराकर निष्पक्ष विकास के लिए कदम बढ़ा दिया।
इसी तरह डीघ ब्लॉक के भीखीपुर निवासी लालबहादुर यादव ने ग्राम प्रधान पद पर 313 मत से जीत दर्ज किया। पूर्व में कार्यरत रही गांव की सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार, जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में मनमानी से उनका मन ऊब चुका था। शपथ ग्रहण के बाद से गांव में बदलाव दिखाने का वचन दोहराया। इसी तरह चौरी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की पत्नी मंजू देवी ने चकभुईधर से प्रधान पद पर 439 मत से जीत पा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें