फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी दुकानदारों को सब्सिडी पर मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोविड.19 में छोटे- बड़े शहरोे में रेहड़ी, पटरी और सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले दुकानदारों को सरकार सब्सिडी पर ऋण देगी। सात प्रतिशत ब्याज और 12 आसान किश्तों में 10 हजार का ऋण मिलेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बंद हो चुके धंधे को वह इससे पुन: चालू कर सकेंगे। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में यह लाभ दिया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से पथ विक्रेता ने ऑनलाइन नगर निकायों और डूडा कार्यालय पर आवेदन कर लाभ ले सकेंगे। यह जानकारी डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें