फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए चुनाव: आज दो बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को सुबह 10 बजे से नए न्यायालय के समीप अधिवक्ता चैंबर हाल में दो बूथों पर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। 925 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करेंगे।
विज्ञापन

डिबाए के वार्षिक चुनाव के लिए एक जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की गई। छह और सात जनवरी को नामांकन, आठ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी हुई। करीब नौ दिनों तक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। 18 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर एल्डर्स कमेटी की ओर से तैयारी पूरी की गई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि दो बूथों पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान होगा। 19 जनवरी को मतगणना होगी। तैयारी को अमित रूप देने में विनीत कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल मिश्र, स्वामीनाथ मिश्र, प्रभुनाथ पाठक आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें