फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से वृद्ध समेत दो नील गायों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग आधे घंटे तक रहा जाम

Fri, 18 Sep 2020 11:39 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित चंद्रपुरा गांव में धान की फसल को देखने खेत पर गए वृद्ध के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो नीलगाय भी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मर गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही और पुलिस पर दो घंटे की देरी से घटना स्थल पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर आधे घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा गांव निवासी रमेश चंद यादव (60) शुक्रवार को सुबह आठ बजे धान की फसल को देखने खेत में गए हुए थे। उसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर वृद्ध के ऊपर गिरा और खेत में ही वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है और मृतक निहायत गरीब बताया जा रहा है। वहीं उसी खेत में चर रही दो नीलगाय की भी तार के चपेट में आने मौत हो गई।

विज्ञापन

गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग को जाम करते आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि उक्त हाईटेंशन के जर्जर तार इसके पूर्व भी कई बार टूट कर गिर चुके है जिसकी चपेट में आने से हाल ही में एक भैंस और एक गाय की भी मौत हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर भीषण लापरवाही और पुलिस पर दो घंटे की देरी से घटना स्थल पर पहुंचने का गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग किया जाम कर दिया। 

ग्रामीणों का कहना  है कि पूर्व में कई बार विभाग को जर्जर तार के बारे में अवगत कराया गया लापरवाही के चलते तार को दुरुस्त नहीं करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंचे कोतवाल कृष्णा नंद राय ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर चक्का जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें