फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस में प्रवासी श्रमिक की मौत,होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। शनिवार को टूरिस्ट बस में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो जाने से पुलिस ने बस को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां जांच में किसी के कोरोना संक्रमित न मिलने के कारण रवाना करते हुए शव को जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महानगरों से प्रवासियों का पलायन अब बिहार, पटना, समस्तीपुर, छत्तीसगढ़, रांची की ओर बढ़ने लगा है। प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक टूरिस्ट बसों से दर्जनों प्रवासी श्रमिक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से गुजरते हैं। जो ऊंज से गोपीगंज के बीच होटलों में रुकते हैं और खाना-पानी लेकर आगे बढ़ते हैं। बस शनिवार को गोपीगंज नगर के आगे पहुंची उसी समय एक श्रमिक हालत बिगड़ गई। जब तक अन्य प्रवासी इलाज की व्यवस्था में लगते तब तक उसकी मौत भी हो गई। आस-पास के लोगों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना मिली। इस दौरान कोरोना के शक में पूरी बस को जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंची बस में सवार श्रमिकों की जांच में संक्रमण की पुष्टि न होने के चलते मृतक को जांच के लिए भेजकर बस को भी रवाना करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह ने बताया कि शव का पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें