ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और कोरोना संक्रमण के रोकथाम में जुटे अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन और एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों पर निरंतर निगरानी रखें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कोविड संक्रमित व्यक्ति के परिवार जनो के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों का टेस्ट जरूर कराया जाए। निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए सरकार ने जो दर तय की गई है उससे अधिक शुल्क न लिया जाए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग करें। कहा कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति संक्रमित होता है तो इसकी जानकारी होने पर कंट्रोल रूम नंबर 9454416838 और दूरभाष नंबर-05414250223, 05414250301, 05414250302, 05414250304) पर तत्काल जानकारी दे। डीएम ने कंटेनमेंट जोन के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिया।