फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबीपुर में आया दो युवकों का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थानाक्षेत्र के कुनबीपुर गांव के दो युवकों की बृहस्पतिवार को आसाम के डिब्रूगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को दोनों का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा है।
विज्ञापन

कुनबीपुर निवासी मुन्नालाल पटेल (32) और विनय कुमार पटेल (35) पिकअप पर इलेक्ट्रानिक सामान लादकर आसाम गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह आसाम के जलपाईगुड़ी के डिब्रूगढ़ में किसी वाहन की टक्कर से पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले शुक्रवार को जलपाईगुड़ी के अस्पताल पहुंचे। जहां से शव लेकर शनिवार दोपहर कुनबीपुर आए। गांव में दो युवकों का शव पहुंचा तो सन्नाटा पसर गया। मुन्ना की पत्नी पूजा और विनय की पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार द्वारिकापुर गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें