फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित अमवांमाफी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर आकाश (40) निवासी सोनगढ़-हलिया मिर्जापुर का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी नजर तब शव पर पड़ी जब वह सुबह खेत जा रहे थे। पुलिस ने काफी देर बाद शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि आकाश मुंबई में रहकर मजदूरी से जीवन-यापन करता था। मुंबई से वह यहां पर कैसे आया संदिग्ध बना हुआ है। लोगों का मानना है कि अमवांमाफी गांव ज्ञानपुर रोड और अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के मध्य पड़ता है और मुंबई से वाराणसी की ओर आने वाली किसी ट्रेन से गिर गया होगा। इस संबंध में उपनिरीक्षक गुरु ज्ञानचंद पटेल ने बताया कि शव का शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें