फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थानाक्षेत्र के अनेगपुर गांव के समीप वरुणा नदी में मंगलवार को सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी मिलने पर नदी के पास काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। करीब ढाई घंटे की कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही-जौनपुर जिले की सीमा पर अनेगपुर में वरुणा नदी में मंगलवार को सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। शरीर पर चेकदार लुंगी के अलावा कुछ नहीं था। उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई और नदी में शव कैसे पहुंचा, इसको लेकर भी घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा होती रही। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष बृजेश मौर्या ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें