फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर शुक्रवार को दोपहर में एक युवक का शव उतराया मिला। वह सीतामढ़ी का ही रहने वाला था। गिट्टी-बालू लादकर वह परिवार का जीवकोपार्जनक करता था। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी निवासी रवि कुमार वर्मा (18) पुत्र योगेंद्र वर्मा गंगा घाट पर ही काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे वह स्नान करने के लिए गया, लेकिन कब डूब गया पता नहीं चला। दोपहर तीन बजे उसका शव स्नान गंगा घाट से लगभग सौ मीटर दूर पीपा पुल से पूरब एक नौका के पास उतराया दिखा। पानी मे उतराया शव स्थानीय एक माझी ने देखा तो शोर मचाया। जिससे घाट पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय राजू गौड़,भोलू गौड़, बृजलाल आदि ने गंगा के पानी से लाश निकाली तो उसकी पहचान हो सकी। मृतक दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मां सरस्वती देवी मानसिक रूप से कमजोर है। सूचना पर सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी आशीष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बताते है कि वह घर का इकलौता कमाऊ था गिट्टी, बालू आदि लादने का काम करता था। घर का सारा दारोमदार उसी के कंधों पर था। पुलिस का कहना है कि मृतक मिर्गी का मरीज था। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल दिवाकर यादव घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें