फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज के आजाद नगर निवासी महिला चिकित्सक सोनिया पांडेय ने मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थना पत्र देकर मानसिक उत्पीड़न रोकने की मांग की। सोनिया ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश पर वह एक वर्ष से आजाद नगर स्थित अपने ससुराल में अकेले रहती है। बताया कि ससुराल में मात्र एक कमरा दूसरे तल पर रहने के लिए दिया गया है। इसके अलावा सोनिया ने बतया कि सोमवार को सिलिंडर खत्म होने पर उनका चालक सिलिंडर कमरे में पहुंचाने जा रहा था उसी समय उनकी मौसिया सास ने मना कर दिया। बताया कि विरोध करने पर उन्हें अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन

कहा कि अराजक तत्वों को आवास में बुलाकर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देकर ठेस पहुंचाना अब उनके बर्दाश्त के बाहर हो गया है। सोनिया ने मांग की है कि इस मामले की जांच कराकर यदि उनका मानसीक उत्पीड़न नहीं रोका जा सका तो वह पुन:कोर्ट की शरण लेने के लिए मजबूर होगीं। इसके साथ ही कहा कि इस बीच यदि किसी तरह की अनहोनी उनके साथ हुई तो इसकी जिम्मेदारी उनके ससुराल पक्ष के लोगों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें