फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)। थाना अंतर्गत सिंकदरा गांव निवासी चाचा-भतीजा सेवालाल (45), प्रेमचंद (18) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार की रात दोनों चाचा भतीजा चित्रसेनपुर-मिर्जामुराद वाराणसी में एक वाहन के टक्कर लगने से बुरी तरह से घायल हो गए जिससे बाद में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को जानकारी होने पर परिजन रो-रो कर बेसुध हो गए थे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती आठ माह के बच्चे को देखने दोनों बाइक से जा रहे थें। इसी समय मिर्जामुराद थाना के चित्रसेनपुर गांव के पास जब दोनों पहुंचे तो सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक चाचा सेवालाल तीन पुत्र, दो पुत्रियों का पिता भी है। मृतक भतीजा प्रेमचंद चार भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर था। एक साथ एक ही परिवार में हुई दो मौतों की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ घर पर जुटी रही और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि घटना सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण परिजनों को ढांढ़स बधाया गया है। शव को मिर्जामुराद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें