फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुत्री की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर तिराहे के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। घायल का इलाज पास के निजी अस्पताल में हुआ। घटना तब हुई जब पिता-पुत्री सामान की खरीदारी कर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के बनका गांव निवासी महमद अली (55) की पुत्री आशिया (27) कुछ दिनों से मायके आई थीं। शुक्रवार को उनकी विदाई थी। ऐसे में वह पिता के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए गोपीगंज बाजार आई थीं। सामान खरीदने के बाद वे बाइक से हाइवे के उत्तरी लेन पर जा रहे थे, इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इस हादसे में आशिया गिर गईं और ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में आशिया की मौत हो गई। आशिया से चार वर्ष की पुत्री भी है। उप निरीक्षक संतोष राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें