फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारा सजा है दरबार भवानी...से गूंजी कालीन नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की महाष्टमी को अष्टांग योग की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी का विधि-विधान से पूजा की गई। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अलग-अलग पंडालों में सजीं मां की नयनाभिराम प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालु कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

बुधवार को महाअष्टमी के पूजन को लेकर कालीन नगरी का कोना-कोना देवी आराधना में लीन रहा। पंडालों में देवी गीत और वैदिक मंत्रोच्चार पूरे दिन गूंजते रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घूम-घूम कर पूजा पंडालों में मां के सजे दरबार को देख रहे थे। इस दौरान लोगों को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। ज्ञानपुर नगर स्थित हरिहनाथ मंदिर, घोपइला धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। यहां प्यारा सजा है दरबार भवानी... जैसे भक्तिगीत गूंजते रहे। जिले में 50 से अधिक दुर्गा पड़ाल लगाए गए है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ज्ञानपुर नगर में हरिहरनाथ मंदिर के अलावा दूधनाथ मंदिर, रोडवेज परिसर, हनुमत कुटिया बालीपुर रोड, बालीपुर कागभुसुंडी मंदिर, नगर पंचायत गली, छोटा डीह समेत कई स्थानों पर पंडाल लगाकर दुर्गा पूजन किया जा रहा है। इसी तरह गोपीगंज, भदोही, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, जंगीगंज, सीतामढ़ी, चौरी, सुरियावां, मोढ़, अभोली, ऊंज समेत जिले भर में दुर्गापूजा की धूम मची रही। भदोही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी भक्ति की धूम है। मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित आदि शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह पूजन के बाद शाम को पंडालों में मां के दर्शन का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। वहीं, सड़कों पर भीड़ बढ़ने से हर तरफ जाम की स्थिति रही। नई बाजार, जमुनीपुर, कटरा बाजार, मर्यादपट्टी, रजपूरा, औराई रोड, ज्ञानपुर रोड, चौरी रोड, जलालपुर आदि इलाकों में भी देर रात तक भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन

......................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें