फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, घर की छत फटी, दर्जनों रिहायशी मड़हे खाक; महिला ने ऐसे बचाई जान

Wed, 12 Jun 2024 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: आग इतनी तेज थी कि साधू सिंह के घर का छत फट गया। साथ ही चार पेड़ भी जल गए। गांव वाले इकट्ठे होकर किसी तरह आग पर काबू पाया। अन्यत्र आग बुझाने गई फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में देर हो गई।
विज्ञापन
आग का भयावह नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ तलवा गांव में बुधवार शाम पांच बजे घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे बस्ती में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे दर्जनों लोगों के रिहायशी मड़हे धू-धूकर जल जल गए।

विज्ञापन


अग्निकांड में सभी पीड़ित परिवारों के घरेलू सामान जलकर राख हो गया। डीघ के तलवा बस्ती निवासी शिवकुमार सिंह की पत्नी रेखा शाम लगभग पांच बजे रिहायशी मड़हे में घरेलू गैस सिलिंडर पर दूध गरम करने के लिए गैस चालू किया।

इस दौरान गैस में रिसाव होने लगा और आग पकड़ लिया आग तेजी से बढ़ती गई, जिसके बाद रेखा सिंह बचाकर बाहर भाग गई। थोड़ी ही देर में गैस में ब्लास्ट हो गया और भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक के बाद एकलगभग दर्जन भर मड़हे और चार घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग से बस्ती निवासी शिवकुमार सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, बड़े लाल सिंह और साधु सिंह समेत अन्य के एक दर्जन से अधिक रिहायसी मड़हे धू-धू कर जल गए। इसके बाद आग दो घरों तक पहुंच गई।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारों के घर सहित उसमे रखा खाद्यान्न, कपड़े, साइकिल, मोबाइल, चारपाई, नकदी सहित अन्य सभी सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर कोइरौना थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज कटरा रामाशीष बिन्द, पूर्व प्रधान अजय सिंह चौहान ग्राम प्रधान गंगाधर यादव, अजय चौहान इत्यादि लोग घटनास्थल पर जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें