फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। मंगलवार की रात लालानगर स्थित टोल प्लाजा के पास राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मानिकचंद (40) निवासी नटवां-औराई की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानिकचंद ओबीटी कालीन कंपनी में ठेके पर मजदूरी करता है और रात लगभग 8.30 बजे कंपनी से खाली होकर साइकिल से घर जा रहा था। राही पर्यटक आवास के पास पहुंचने पर नशे की हालत में आ रहे बाइक सवार गुड्डू (25) निवासी अमवा, रमाशंकर (32 )गोपपुर ने टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराए। मानिकचंद साइकिल सहित राजमार्ग पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मृतक और घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें