संवाद न्यूज एजेंसीगोपीगंज। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रविवार की सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता यात्रा निकाली गई। चिकित्सक डॉ. एसएस यादव और डॉ. आशुतोष यादव ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में करीब 15 किमी तक साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, जोहरपुर होते हुए ननवकपुर पहुंची। जखांव के ग्राम प्रधानपति रवि सरोज ने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वास्थ्य हमारे जीवन का अनमोल रत्न है। आप स्वस्थ हैं तो असंभव काम को भी संभव कर सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर हर व्यक्ति को सजग रहने की जरुरत है। यात्रा इससे आगे ननवकपुर, मेन जखांव, रामबकशपुर, घुरीपुर, नवलपुर का भ्रमण किया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है, जनपद को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि सहित तमाम नारे लगाए गए। इसके साथ ही लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरुक किया गया। यात्रा में रमा शंकर मौर्या, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, अनिल बिन्द, प्रदीप बिंद, फरहान अंसारी, फिरोज अंसारी, अजय बिंद, प्रवीण सिंह टंडन, भरथरी बिंद, राजकुमार, जगदीश आदि रहे।