भदोही जिले के मई हरदोपट्टी निवासी एक महिला के बैंक खाते से जालसाजों ने बीते दो माह में एक लाख 11 हजार 300 रुपये निकाल लिए। महिला जब पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची तो उसे इसकी खबर हुई। पीड़िता ने एसपी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।
यूपी के भदोही जिले के मई हरदोपट्टी निवासी एक महिला अरमान लेकर बैंक पहुंची कि वो अपने खाते से कुछ पैसे निकालेगी और जरूरत का सामान खरीदेगी। मगर बैंक में महिला को बड़ा झटका लगा। वहां उसे पता चला कि उसके खाते में मात्र 144 रुपये है। यह भी पता चला कि बीते दो माह में उसके खाते से एक लाख 11 हजार 300 रुपये की निकासी हुई है।
विज्ञापन
यह जानकर महिला ने अपना सिर पकड़ लिया। उसकी आखों से आंसू निकल आए। पीड़िता ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। मई हरदोपट्टी निवासी पीड़िता पुष्पा देवी का खाता चौरी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हैं। एसपी को दिए पत्र में कहा कि 26 जून को जब शाखा में कुछ पैसे निकालने गई तो पचा चला कि मेरे खाते में मात्र 144 रुपये हैं।
स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 19 फरवरी से 13 अप्रैल 2023 के बीच अलग-अलग तारीख में एक लाख 11 हजार 300 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़िता ने पत्र में यह भी बताया कि उसने अंतिम बार 12 नवंबर 2022 को मई चौराहा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में आधार से उसने एक हजार निकाले थे।