सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में एक महीने से खराब सीवीसी व सेलेक्ट्रा मशीन शुक्रवार को बन गई। मशीन से मरीजों की जांच शुरू हुई।
अब मरीजों को एलएफटी, केएफटी सहित अन्य जांच के लिए भटकना नहीं होगा। माहभर पहले सीवीसी, सेलेक्ट्रा मशीन में तकनीकि खामी आने से जांच ठप हो गई थी।
इसके कारण मरीजों को जांच कराने में परेशानी हो रही थी। उन्हें मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ता था।
सीएचसी पर रोजाना औसतन 250 से 300 की ओपीडी होती है। इसके अलावा हाईवे की सीएचसी होने के कारण 50 इमरजेंसी केस आते हैं। निजी लैब पर सीवीसी जांच कराने पर 300 से 350 रुपये अतिरिक्त जांच के नाम पर खर्च करना होता है।
अब सेलेक्ट्रा मशीन से लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), कीडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिपिड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल आदि जांच होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि सीवीसी व सेलेक्ट्रा मशीन खराब थी। अब दोनों मशीन बन गई है।